मेष : आज का दिन पारिवारिक जीवन में सुख संतोष को बढ़ाने वाला होगा। आज प्रस्तावित जायदाद की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता है। पितृ पक्ष की सहमति से रूके हुए कार्यों को संचालित करने के योग हैं। प्रेम संबंधों में विवाद न हो इसलिए उग्रता से बचें। सेहत संदर्भ में गिरवाट की आशंका है।
वृषभ : आज का दिन मंगल व शुभ कार्यों की सौगात देने वाला होगा। आज आपकी शारीरिक क्षमताओं में तरक्की के योग हैं। आज कार्मिक दक्षताओं को निखारने में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में सुखानुभूति के योग हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल होगा। आज स्थानीय बाजार में भाग-दौड़ हो सकती है।
मिथुन: आज प्रतिस्पर्धी को पराजित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। आज उच्च शिक्षा व कार्य के सम्पादन हेतु देशान्तर में भ्रमण की स्थिति हो सकती है। विदेश व निवेश के संदर्भ में किस्मत साथ देगी। आज धन संदर्भ में अधिक व्यय का भार बढ़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की आशंका है। सावधानी अपेक्षित होगी।
कर्क : आज का दिन भू-वाहन के सुखों में वृद्धि देने वाला सिद्ध होगा। आज फिल्म, प्रबंधन, नेतृत्व के संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के योग हैं। आज आपकी निपुणताओं का अनूठा लाभ होगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। प्रेम संबंधों में निकटता का अहसास होगा। आज भ्रात पक्ष के मध्य तालमेल बिठाने की चुनौती उभर सकती है।
सिंह : आज का दिन निजी व सरकारी क्षेत्रों में मान-सम्मान को बढ़ाने वाला होगा। आजीविका के संदर्भ में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला होगा। आज आपकी रूचि देवाधरन में में हो सकती है। प्रेम संबंधों में आज अपनेपन का एहसास होगा। आज भ्रात पक्ष के मध्य तालमेल बिठाने में कशमश करनी पड़ सकती है।
कन्या : आज पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यों के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आज स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में प्रगति के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में प्रगति के योग हैं। अचल सम्पत्ति में विवाद हो सकते हैं।
तुला : आज कार्य व व्यापारिक प्रसार हेतु दूरस्थ स्थानों में भ्रमण की स्थिति हो सकती है। धन निवेश व विदेश संदर्भ में महती प्रगति के योग हैं। आज अदालती मामलों में आपकी पकड़ स्थापित होगी। सेहत संदर्भ में रूग्णता की स्थिति हो सकती है। उचित व्यायाम के क्रम को बनाएं रखें। आज ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती हैं।
वृश्चिक : आज कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल होगा। आज संबंधित कार्यों में सुखानुभूति के योग हैं। सेहत खिली हुई व सकारात्क ऊर्जा से पूर्ण होगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं तो उनका अंत होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। लंबी यात्रा व दस्तावेजों में विवाद गहरा सकते हैं।
धनु : आज का दिन अदालती मामलों में विजय देने वाला होगा। आज कार्य व व्यापार के संदर्भ में लंबी व लाभकारी यात्रा के योग हैं। धन निवेश व विदेश संदर्भ में लाभ की स्थिति होगी। सेहत संदर्भ में कमजोरी झलक सकती है। उचित खान-पान के क्रम को बनाएं रखें। प्रेम संबंधों में और समय देना पड़ सकता है।
मकर : आज का दिन आपको उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में प्रगति देने वाला होगा। कला, साहित्य संगीत, नृत्य, सौंदर्य, अध्यापन, गायन, तैराकी के संबंधित क्षेत्रों में मान सम्मान स्थापित होगा। गृहस्थ जीवन में भौतिक सुख के साधनों को संजोने की मुहिम छिड़ सकती है। आज लंबी यात्रा व दास्तावेजों को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है।
कुम्भ : आज पारिवारिक जीवन में सुख शांति स्थापित करने के योग हैं। आज भौतिक सुख के साधनों को संग्रहीत करने में आपकी रूचि हो सकती है। कायज़् व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। प्रेम सबंधों में साथी के मध्य तालमेल स्थापित होगा। आज धन संदर्भ में इच्छित लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।
मीन : आज का दिन स्वजनों के मध्य निकटता को देने वाला होगा चल रहे पूर्व के विवादों को समाप्त करने में प्रगति के योग हैं। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आज आपका रूझान धर्म कार्यों की तरफ हो सकता है। आज कार्यालय संदर्भ में कशमकश करनी पड़ सकती है।
————————————————————————–
BNN Media House Daily News Updates