मेष : इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही मेष राशि के जातक और जातिकाओं को कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में कोई इच्छित मुकाम हासिल होने के योग रहेंगे। सामाजिक व राजनैतिक जीवन में ख्याति प्राप्त रहेगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च की ओर अग्रसर रहेगा। इस सप्ताह धर्म लाभ हेतु आप उन्मुख हो सकते हैं। आपकी रूचि देवाराधन की तरफ हो सकती है। इस सप्ताह का द्वितीय भाग आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला तथा कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में वांछित उन्नति देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपकी सेहत खिली हुई व जोश से पूणज़् रहेगी। चल रही पीड़ाओं को समाप्त करने में कामयाबी के योग रहेंगे। इस सप्ताह सहकर्मियों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। यदि कोई विवाद हैं, तो उनका अंत होना तय है। आज किसी लंबित योजनाओ को संचालित करने हेतु आपको चुना जा सकता है। यदि आप अल्पकालिक सेंवाएं दे रहें हैं, तो उन्हें विस्तारित करने के योग विद्यमान रहेगे। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके वित्तीय स्तर को इच्छित मुकाम देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के अंत में गृहस्थ जीवन को संवारने के अनेक अवसर रहेगे। किन्तु किसी निकट रिश्तें में चिंताएं उभर सकती हैं।
वृषभ : इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही वृष राशि के जातकों को धन निवेश व विदेश संदंर्भ में प्रयासों का इच्छित लाभ रहेगा। कानूनी विवादों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल रहेगा। इस सप्ताह शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इज़ाफा रहेगा। किसी संस्था या पूंजीपति व्यक्ति के मध्य लेन-देन के भुगतान को चुकाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। सेहत संदंर्भ में नरमी के आसार रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम भाग में तामसिक आहारों के सेवन से बचें। इस सप्ताह का मघ्य भाग आपके भाग्य को संवारने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन में शुभ कार्यों के आयोजनों को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। राजनैतिक जीवन में इस सप्ताह के मध्य से अंतिम भाग में वांछित प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपकी कार्मिक उन्नति के योग रहेंगे। कही न कहीं से सम्मान का लाभ रहेगा। आपके गृहस्थ जीवन में भोग-विलास के साधनों को जुटाने में प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में आपकी राय को संबंधित अधिकारियों द्वारा माना जाने के योग रहेंगे।
मिथुन : इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से ही मिथुन राशि के जातक एंव जातिकाओं को कई संदर्भों में शुभ फल प्राप्त होने के योग रहेंगे। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। तन, मन में उमंग व उत्साह का विकास रहेगा। चल रही पूर्व की पीड़ाओं को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह पत्नी/बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। इस सप्ताह कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के योग रहेंगे। आजीविका के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में प्रतिकूल परिणामों की आशंका रहेगी। सेहत में नरमी के आसार रहेगे। कायज़् व्यापार के संबंधों में देशान्तर में भ्रमण व अधिक धन व्यय की आशंका रहेगी, संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचें। निजी संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपके भाग्य में वृद्धि के योग रहेंगे। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में कहीं न कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होने के योग रहेंगे। निजी संबंधों में निकटता का अहसास रहेगा। किन्तु अचल सम्पत्ति के संदर्भों में चिंताएं उभर सकती हैं, संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचना होगा।
कर्क : कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही धन निवेश व देश-देशान्तर के संदर्भों में व्यापक प्रगति के योग रहेंगे। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबलता के संकेत देने वाला रहेगा, इस सप्ताह स्थानीय व दूरस्थ बाज़ारों मे पकड़ बनाने की मुहिम रंग ला सकती है। किन्तु सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। धन व निजी संबंधों में मशक्कत करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह के दूसरे भाग में आपकी सेहत खिली हुई व ताकत से पूर्ण रहेगी। नियमित व्यायाम का असर रहेगा। मन में उमंग व उत्साह की आवृत्ति रहेगी। कार्य व व्यावसाय के मामलों में उन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। जीवन सहचर के मध्य रोचक वातार्ओं की अनूठी पहल रहेगी। इस सप्ताह के मध्य में आपका रूझान अपने सपनो को संवारने की तरफ रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपकी सेहत में नरमी के आसार रहेंगे। कार्य व व्यापारिक उन्नति हेतु मशक्कत करनी पड़ सकती है। अनुकूल परिणाम प्राप्त करने हेतु कार्मिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों में साथी के मध्य मधुरता कायम करने हेतु और समय देना पड़ सकता है, अचानक ही प्रेम संबंधों में अनबन उभर सकती है, कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें।
सिंह: सिंह राशि के जातक और जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही कला, साहित्य, सौंदर्य, चिकित्सा, संगीत, तकनीक, अभिनय, अध्यापन के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह आपकी बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि के योग रहेंगे। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक बलवती रहेगी। इस सप्ताह संतान पक्ष को उन्नति की ओर अग्रसर करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के द्वितीय भाग में शैक्षिक व व्यापारिक उन्नति हेतु भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। देश-विदेश में कायज़् व व्यापारिक प्रसार की मंशा पूर्ण रहेगी। इस सप्ताह के मध्य में शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में वृद्धि के योग रहेंगे। किन्तु सेहत व अन्य मामलों में कशमकश करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में वैवाहिक जीवन में प्रगति के योग रहेंगे। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूणज़् रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कार्मिक उन्नति प्राप्त होने के योग रहेंगे। यदि आप विदेश में सेवाएं देने के इच्छिुक हैं, तो प्रयासों को तीव्र करे इस सप्ताह निश्चित सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
कन्या : कन्या राशि के जातक व जातिकाओं को इस सप्ताह के शुरूआती से ही कई संदर्भों में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग रहेंगे। आपकी सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है। इस सप्ताह तन, मन में प्रसन्नता की स्थिति और मजबूत रहेगी। कायज़् व व्यावसायिक पहलुओं को संवारने के सुयोग रहेंगे। प्रतियोगी व सेवा क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह सहकर्मियों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य भाग में प्रेम संबंधों में रोचक वातार्ओं का क्रम छिड़ सकता है। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। आमदनी के साधनों को उच्च करने की मंशा पूर्ण रहेगी। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपकी बौद्धिक क्षमताओं का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। कहीं न कहीं से धन लाभ के योग रहेंगे। किन्तु इस सप्ताह के अंतिम भाग में दूरस्थानों में भ्रमण और प्रवास की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंधों में गिरावट की आशंका रहेगी। इस सप्ताह का अंतिम भाग सेहत में नरमी देने वाला रहेगा अर्थात् इस सप्ताह आपको अधिक शुभ परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। किन्तु अंतिम भाग में संबंधित पहलुओं में प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
तुला : इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही तुला राशि के जातक व जातिकाओं को स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में प्रगति के योग रहेंगे। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। कहीं न कहीं से धन सम्पत्ति का लाभ रहेगा। इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्यों को आयोजित करने इच्छा और तीव्र रहेगी। इस सप्ताह के मध्य भाग में गृहस्थ जीवन को उच्च उठाने के अनुकूल अवसर रहेंगे। कार्मिक क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में वांछित तरक्की के योग रहेंगे। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता रहेगी। इस सप्ताह आपका रूख घर-गृहस्थी को संवारने की तरफ हो सकता है। नवीन व आधुनिक उपभोग के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य और अंतिम भाग में आपकी सेहत खिली व जोश से पूर्ण रहेगी। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपका शैक्षिक स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। कला, फिल्म, संगीत, अभिनय के संबंधित क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा अर्थात् शुभ परिणामों की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक और जातिकाओं हेतु इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही अचल सम्पत्ति के संदर्भ में तरक्की प्राप्त होने के योग रहेंगे। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबलता की ओर संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में पारिवारिक जीवन में एकता और प्रसन्नता रहेगी। आपका रूझान धर्म कार्यों की तरफ रहेगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयासों को बढिय़ा तरक्की रहेगी। यदि आप अल्प कालिक सेवाएं दे रहें हैं, तो उन्हें विस्तारित करने की मुहिम सफल रहेगी। राजनैतिक व सामाजिक जीवन में प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपकी सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। आपकी कार्मिक क्षमताओं को सराहा जा सकता है। कहीं न कहीं से धन लाभ के योग रहेंगे। माता-पिता को आपके कार्यों व व्यावहारों से प्रसन्नता प्राप्त रहेगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में प्रगति के योग रहेंगे। स्वजनों के मध्य सुखानुभूति की स्थिति और मजबूत रहेगी। किन्तु धन संदर्भों में कशमकश करनी पड़ सकती है। अर्थात् इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपको अधिक अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग रहेंगे।
धनु : धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही कई संदर्भों में शुभ व अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति स्थापित करने की मुहिम सफल रहेगी। स्वजनों के सहयोग से धर्म कार्यों के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में कहीं न कहीं से धन लाभ के योग रहेंगे। जीवन साथी के अनुकूल परिधानों की खरीद की तरफ आपका रूझान हो सकता है। इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही आपकी कार्मिक व व्यापारिक जीवन में महती सफलता के योग रहेंगे। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग मे आपकों अचल सम्पत्ति का लाभ रहेगा। पितृ पक्ष के मध्य चल रहे विवादों का समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपकी मंशा धर्म कार्यों को अंतिम रूप देने की हो सकती है। राजनैतिक व सामाजिक जीवन में आपका भाग्य और प्रबल रहेगा।
मकर : इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही मकर राशि के जातक व जातिकाओं देश-देशान्तर के संबंधों में प्रगति के योग रहेंगे। किए गए आपके पूर्व के प्रयासों का बढिय़ा लाभ रहेगा। धन निवेश व पूंजी मामलों में किस्मत साथ देगी। इस सप्ताह शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इज़ाफा रहेगा। कानूनी विवादों मे आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल रहेगा। किन्तु सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह का द्वितीय भाग आपके स्वास्थय को खिलाने वाला रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है। प्रेम संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह के मध्य में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियों के योग रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं, तो निश्चित ही वैवाहिक सूत्रों में बंधने के योग रहेंगे। कार्य व व्यापार के संदर्भों में आपकी स्थिति अधिक सुदृढ़ रहेगी। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपको स्थिर सम्पत्ति का लाभ रहेगा। पितृ पक्ष के मध्य तालमेल स्थापित रहेगा। सामाजिक व राजनैतिक जीवन में वर्चस्व स्थापित रहेगा। अर्थात् इस सप्ताह मिश्रित परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
कुम्भ : इस सप्ताह के शुरूआती भाग से ही कुम्भ राशि के जातक व जातिकाओं को वित्तीय स्थिति को उच्च बनाने में कामयाबी के योग रहेंगे। संबंधित आय के स्रोतों से इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही अच्छा लाभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च करने में उच्च मुकाम प्राप्त रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता की स्थिति कायम रहेगी। इस सप्ताह के प्रथम भाग से आपका बौद्धिक स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में आपको कोई उच्च मुकाम हासिल रहेगा। कहीं न कहीं से धन लाभ के योग रहेंगे। इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में मातृत्त्व सुखानुभूति होने के योग रहेगे। इस सप्ताह के मध्य भाग में शैक्षिक व्यापारिक व सेवा संबंधी यात्राएं होने के योग विद्यमान रहेंगे। धन संबंधों में अधिक व्यय का आशंका रहेगी। सेहत मामलों में उतार-चढ़ाव की आशंका विद्यमान रहेगी। इस सप्ताह के मध्य में शत्रु पक्ष को पराजित करने में प्रगति के योग रहेंगे। विदेश व धन निवेश में लाभ रहेगा। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपको कई मामलों मे खुशियों को देने वाला रहेगा। आपकी शारीरिक क्षमताओं का सुन्दर विकास रहेगा। चल रही कमजोरी को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। जीवन सहचरी के मध्य मधुरता का एहसास रहेगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में प्रगति के योग रहेंगे।
मीन : मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के प्रथम भाग से अनेक आशान्वित परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कार्य व व्यापार के संदर्भों में किस्मत साथ रहेगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। इस सप्ताह आप भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में सफल रहेगे। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में निरन्तर उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे। यदि आप अल्पकालिक सेवाएं दे रहें हैं, तो उन्हें विस्तारित करने का प्रस्ताव इस सप्ताह प्राप्त होने के योग रहेंगे। आपकी सेहत खिली व जोश से पूर्ण रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उन्हें समाप्त करने में प्रगति के योग रहेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं को बढ़ाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। माता-पिता को आपकी व्यावहारिकता से प्रसन्नता रहेगी। इस सप्ताह का मध्य भाग आपके वित्तीय स्तर को उच्च करने वाला रहेगा। कहीं न कहीं से धन लाभ के योग रहेंगे। वैवाहिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपको संतान सुखानुभूति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के अंतिम भाग में संबंधित पहलुओं और सेहत संदर्भों में गिरावट के आसार रहेंगे। सूझबूझ का क्रम अपेक्षित रहेगा।
BNN Media House Daily News Updates