जालंधर में जुआ खेल रहे महाजन समेत 6 लोग गिरफ्तार, 2.75 लाख रुपए बरामद जालंधर(बीएनएन ब्यूरो) जालंधर पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे 2.75 लाख रुपए कैश और ताश के पत्ते बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा है कि जुआ खेलने वाले सभी लोगों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पकड़े गए जुआरियों की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी बस्ती नौ, संजीव कुमार पुत्र तिलक राज निवासी जालंधर कैंट, विशाल महाजन पुत्र गणेश महाजन निवासी निजात्म नगर, हरविंदर सिंह पुत्र नानक सिंह निवासी गोपाल नगर, अश्विनी कुमार पुत्र कुलदीप भंडारी न्यू सुराज गंज अवतार नगर, करण अग्रवाल पुत्र आनंद किशोर शास्त्री नगर जालंधर के रूप में हुई है।थाना नंबर पांच के इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर निजात्म नगर के एक मकान में छापा मारा गया। यहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने घर की घेराबंदी करके 6 जुआरियों को पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने 2.75 लाख रुपए बरामद की है। पुलिस ने 3 जोड़ी ताश के पत्ते भी बरामद की है।
Read More »
BNN Media House Daily News Updates