निरंतर बढ़ते जल स्तर को मद्देनजर हरियाणा के पलवल के कुछ इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पलवल के डेप्युटी कमिश्नर (डीसी) मनीराम शर्मा ने यमुना नदी के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। इंद्रा नगर, मेवली, टप्पा आदि गांवों से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को गांव अच्छेजा में लगाए गए राहत शिविर में भेजा गया है। डीसी ने थंथरी, गुरवाडी, इंद्रानगर आदि गांवों का दौरा कर गांव वालों से कहा है कि वे अपने पशुओं को यमुना नदीं में नहीं जाने दें और सुरक्षित स्थान पर रखे। डीसी ने कहा है कि गुरुवार से यमुना नदी का जल स्तर कम होना शुरू हो जाएगा। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को जल स्तर डेढ़ से दो फुट तक बढ़ा। इसे लेकर लोगों को रात के समय अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। डीसी मनीराम शर्मा ने कहा है कि रात के समय यमुना पर निगरानी रखी जाए। निरंतर बढ़ते जल स्तर से इंद्रा नगर, मेवली, टप्पा और सुलतानपुर के चारों तरफ पानी भर गया है। गांवों में पानी को घुसने से रोकने के लिए रिंग बांध बनाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। सिंचाई विभाग की तरफ से मिट्टी के कट्टे ...
Read More »Tag Archives: Baad
दिल्ली में बाढ़ का खतरा, अब तक 27 ट्रेनें कैंसल
लगातार बारिश और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं यमुना पुल पर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 27 ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है और सोमवार सुबह 8 बजे यहां का जलस्तर 205.66 मीटर तक पहुंच गया था। जबकि यह जलस्तर साढ़े 7 बजे तक 205.62 मीटर तक था। यह खतरे के निशान से 79 सेंटीमीटर ज्यादा है। पानी के खतरे के निशान से ऊपर जाने के कारण राजधानी के कई इलाकों पर इसकी चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच यमुना पर बने दिल्ली के मशहूर लोहे का पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है। देर रात हुई बारिश से यमुना का जलस्तर और बढ़ गया। बढ़ते जलस्तर का असर दिल्ली आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। पुराने पुल (लोहे का पुल) से गुजरने वाली 27 ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही 7 सवारी ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। वहूं 8 ट्रेनों को कुछ समय के लिए दिल्ली-शाहदरा (6) और गाजियाबाद (2) पर ही रोक दिया गया ...
Read More »
BNN Media House Daily News Updates