चंडीगढ़ (बीएनएन ब्यूरो): आम आदमी पार्टी के पूर्व पंजाब प्रधान भगवंत मान मंगलवार को लंबे समय के बाद मीडिया से रूबरू हुए। चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत दौरान मान ने सुखपाल खैहरा खिलाफ जम कर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया की खैहरा कुर्सी की खातिर पंजाब के हितों को भूल गए हैं। इसके इलावा मान ने बागी विधायकों से खैहरा की चिकनी चुपड़ी बातों में ना आने और पार्टी में वापसी की अपील की। खैहरा की अकाली विधायक बिक्रम मजीठिया के साथ हुई बैठक को लेकर कहा कि यहां दाल में कुछ काला नहीं है बल्कि दाल ही काली है। भगवंत मान ने कहा की खैहरा निजी हितो के लिए पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं। मान ने कहा कि मैं नाराज पार्टी विधायकों को अपने साथ ले लूंगा। पंजाब में पार्टी को बचाने के लिए चौराहों पर झाड़ू लगाने के लिए भी तैयार हूं। मान ने कहा कि जब मैं बीमार था तो मेरे खि़लाफ बयानबाज़ी हुई, जबकि मैं चुप था लेकिन मेरी चुप्पी को ही इन्होंने मेरी कमज़ोरी समझ लिया।
Read More »Tag Archives: Bhagwant Maan
भगवंत मान फिर संभालेंगे आप पंजाब की कमान
संगरूर (बीएनएन ब्यूरो): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब दो फाड़ हो चुकी है। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से हटाए गए बागी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पार्टी हाइकमान को खुली चुनौती देते हुए पार्टी की पंजाब इकाई को भंग करने की घोषणा कर दी है। पंजाब में आप बिखर रही है। आप के सांसद भगवंत मान ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिय़ा था मगर पार्टी नेतृत्व ने उस पर फैसला नहीं लिया था। स्थिती की गंभीरता को समझते हुए आप के नेताओं ने भगवंत मान को फिर से पंजाब का नेतृत्व संभालने के लिए कहा है। बताया जाता है कि पिछले दिनों भगवंत मान बीमार हो गए और दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन है। पार्टी हाइकमान ने उनका अस्पताल में जाकर हाल-चाल पूछा और सारी स्थिति से अवगत करवाया। पार्टी के संयोजक केजरीवाल पंजाब प्रभारी सिसोदिया और राज्यसभा मैंबर संजय सिंह ने मान से मुलाकात कर उनको पंजाब इकाई की कमान संभालने के लिए कहा। सूत्रों ने कहा कि मान ने इस पर अपनी सहमति जता दी है।
Read More »
BNN Media House Daily News Updates