गाजियाबाद (बीएनएन ब्यूरो): उत्तर प्रदेश में बच्चियों के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है जहां 5 साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची गुरुवार शाम से अपने घर से लापता थी। जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत कर मामला दर्ज कराया था। दिल दहला देने वाली यह घटना गाजियाबाद के आदर्श नगर इलाके की है। जहां शनिवार की सुबह यूपी पुलिस ने एक घर की छत पर रखे बोरे से बच्ची का शव बरामद किया। दरअसल, बच्ची के शव को बोरे में बंद कर छत पर रखा गया था। जिसके बाद पड़ोस के लोगों को बदबू महसूस हुई। इसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को खोला तो उसमें बच्ची का शव निकला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि बच्ची के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बता दें कि गुरुवार शाम बच्ची ...
Read More »Tag Archives: Crime
प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी तो पति का प्राइवेट पार्ट दांतों से काटा
तमिलनाडु में एक 45 वर्षीय महिला को उसके पति ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो उसने पति का प्राइवेट पार्ट दांतों से काट दिया। घटना वेल्लोर के गुडिय़ाथम स्थित तुरईमल्लाई गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला जयंती के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पीडि़त सेंतामराई को लोगों ने पहले वेल्लोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया था, लेकिन उसे चेन्नई के राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पीडि़त 55 वर्षीय सेंतामराई किसान है। वह पत्नी जयंती के साथ रविवार को मंदिर के आदी माह पर्व में हिस्सा लेने गया था। मंदिर के कार्यक्रम के बाद वे एक नाटक देखने गए। यहां जयंती ने सेंतामराई से थके होने का बहाना किया और वहां से निकल गई। एक घंटे से ज्यादा वक्त बीतने पर भी वह नहीं लौटी तो सेंतामराई परेशान होकर उसे ढूंढने लगा। बाद में उसे जयंती उन्हीं के गांव के धतचन्नामूर्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। गुस्साए सेंतामराई की पत्नी और उसके प्रेमी के साथ बहस होने लगी। तीनों के बीच खींचतान हुई। जयंती को डर था कि ...
Read More »दूसरी पत्नी के साथ रहता था पति, काट दिया प्राइवेट पार्ट
मुजफ़्फरनगर (बीएनएन ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। महिला अपनी उपेक्षा और पति की दूसरी शादी से नाराज़ थी। उसका पति अब दूसरी पत्नी के साथ ही रह रहा था। इसी वजह से नाराज होकर महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार दिल दहला देने वाली यह वारदात मुजफ्फरनगर जिले के मिमलाना इलाके की है। कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपेरवान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़त व्यक्ति की कोई संतान नहीं थी। इसी के चलते उसने अपनी पहली पत्नी की मर्जी से दूसरा विवाह किया था। इसके बाद उसकी शख्स की दूसरी पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि पति कुछ समय से अपनी दूसरी पत्नी के घर पर ही रह रहा था। एसएचओ के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि पहली पत्नी इसी बात से नाराज थी। इसी के चलते उसने पहले पति को कुछ नशीली दवा दी और मौका देखकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल पीडि़त को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया ...
Read More »
BNN Media House Daily News Updates